एयरबेस इस्तेमाल में देरी पर ट्रंप ने जताई नाराजगी
लंदन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर शुरुआती

लंदन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर शुरुआती दौर में डिएगो गार्सिया एयरबेस के उपयोग की अनुमति न देने को को निराशाजनक बताया। यह जानकारी ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन ने शुरुआत में अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों से ईरान पर हवाई हमले करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, रविवार शाम स्टारमर ने कहा कि वे अमेरिकी अनुरोध स्वीकार कर रहे हैं और रक्षात्मक हमलों के लिए बेस के उपयोग की मंजूरी देंगे। ट्रंप ने टेलीग्राफ से बातचीत में कहा कि स्टारमर को अपना फैसला बदलने में बहुत अधिक समय लगा।
उन्होंने कहा कि हमारे देशों के बीच शायद ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक सामरिक रूप से अहम ब्रिटिश-अमेरिकी सैन्य अड्डा है, जो क्षेत्रीय अभियानों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



