
विदेश:: ट्रंप ने ममदानी का उड़ाया मजाक, कहा- जो भी उनका नाम
फ्लोरिडा के मियामी में कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरान ममदानी की आलोचना की। उन्होंने ममदानी के भाषण को 'गुस्से वाला' बताया और कहा कि उनकी जीत न्यूयॉर्क के लिए भयानक परिणाम ला सकती है। ट्रंप ने वामंपथ और कॉमस सेंस के बीच चुनाव की आवश्यकता पर जोर दिया।
- फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित कार्यक्रम में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति - ममदानी के भाषण को गुस्से वाला बताया, कहा- जीत से न्यूयॉर्क सिटी में परिमाण भयानक होंगे - कहा, मैंने एक साल में अपनी जीत में से एक हिस्सा खो दिया - कहा, अमेरिकी जनता को वामंपथ और कॉमस सेंस के बीच एक को चुनना होगा न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी का मजाक उड़ाया। फ्लोरिडा के मियामी में बुधवार को एक कार्यक्रम में ममदानी का नाम ही नहीं लिया और कहा कि ''जो भी उनका नाम है''। इस दौरान यह दावा किया कि चार नवंबर को हुए चुनावों के बाद अब अमेरिकी जनता को वामंपथ और कॉमस सेंस के बीच में से एक को चुनना होगा।

'अमेरिका बिजनेस फोरम' को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब वह पिछले साल पांच नवंबर को दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए, तब अमेरिकी जनता ने अपनी संप्रभुता बहाल की थी, लेकिन इस साल पांच नवंबर को मेयर चुनाव के साथ उसका कुछ हिस्सा खो दिया है। यह बयान उस समय आया जब एक दिन पहले भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर के रूप में चुना गया। ट्रंप ने दी चेतावनी : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ममदानी की जीत के बाद चेतावनी दी कि आप देखना, न्यूयॉर्क में क्या होता है। भयानक... मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा न हो, लेकिन आप देखोगे। उन्होंने कहा, वह ममदानी या जो भी उनका नाम है, सोचते हैं कि पुरुषों का महिलाओं के खेलों में खेलना बहुत शानदार है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ममदानी की जीत न्यूयॉर्क सिटी के लिए पूरी तरह आर्थिक और सामाजिक तबाही लेकर आएगी। उन्होंने ममदानी की आलोचना करते हुए कहा कि मियामी पीढ़ियों से दक्षिण अफ्रीका में कम्युनिस्ट अत्याचार से भागने वालों के लिए एक आश्रय स्थल रहा है। उन्होंने दोहराया कि उनके नेतृत्व में अमेरिका किसी भी रूप में साम्यवादी देश नहीं बनेगा। भाषण को गुस्से वाला बताया ट्रंप ने बुधवार को ही मियामी में एक साक्षात्कार में ममदानी के विजयी भाषण को 'बहुत गुस्से से भरा' बताया और कहा कि ममदानी ने अपनी शुरुआत ही गलत तरीके से की है और अगर वह वाशिंगटन के प्रति सम्मान नहीं रखेंगे तो उनके सफल होने की कोई संभावना नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हां, मुझे लगा कि यह बहुत गुस्से वाला भाषण था, निश्चित रूप से मेरे खिलाफ गुस्सा झलक रहा था। मेरा मानना है कि उन्हें मेरे प्रति अच्छा व्यवहार करना चाहिए। ----- अलग बॉक्स::::::: ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक संघर्ष रोकने का राग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने दावे को दोहराया कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करवाई। उन्होंने दोनों देशों को धमकी दी कि अगर सैन्य संघर्ष जारी रखते हैं तो वह उनके साथ व्यापार समझौते रद्द कर देंगे। अमेरिका बिजनेस फोरम को संबोधित करने के दौरान ट्रंप ने अपना दावा दोहराया। बता दें, सैन्य संघर्ष रुकने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति 60 से अधिक बार यह दावा दोहरा चुके हैं। अब आठ विमान गिराने का दावा ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष में आठ विमान मार गिराए गए थे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये विमान किस देश के थे। अब तक ट्रंप यही कहते रहे हैं कि संघर्ष के दौरान सात विमान मार गिराए गए थे। उन्होंने कहा, पाकिस्तान और भारत उन दोनों के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा था और तभी सुना कि वे युद्ध करने जा रहे हैं। सात विमान मार गिराए गए और आठवां विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुल मिलाकर आठ विमान मार गिराए गए। -------------------- दक्षिण अफ्रीका को जी-20 में ही नहीं होना चाहिए : ट्रंप - इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 सम्मेलन में ट्रंप शामिल नहीं होंगे न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। मियामी में आयोजित अमेरिका बिजनेस फोरम में कहा, मैं नहीं जा रहा हूं। दक्षिण अफ्रीका में जी-20 की बैठक है। दक्षिण अफ्रीका को जी-20 में ही नहीं होना चाहिए. क्योंकि वहां जो हुआ है वह बहुत बुरा है। मैंने उन्हें बता दिया है कि मैं नहीं आ रहा हूं। मैं वहां अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं करने वाला। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ने एक दिसंबर, 2024 को एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी और वह 22 और 23 नवंबर को जोहानिसबर्ग में समूह के नेताओं की शिखर बैठक की मेज़बानी करेगा। यह पहली बार है जब जी-20 शिखर सम्मेलन अफ्रीकी धरती पर आयोजित किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




