ट्रंप ने 70वीं बार किया दावा, मैंने रुकवाया भारत-पाक संघर्ष

ट्रंप ने 70वीं बार किया दावा, मैंने रुकवाया भारत-पाक संघर्ष

संक्षेप:

कहा, मैंने दस महीने में आठ युद्ध रुकवाए हैं। क्योंकि हम ताकत के बल पर शांति स्थापित कर रहे हैं।

Dec 10, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक संघर्ष रुकवाया था। ऐसा उन्होंने 70वीं बार दोहराया। पेंसिल्वेनिया के माउंट पोकोनो में अर्थव्यवस्था पर एक रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, दस महीनों में मैंने आठ युद्ध समाप्त करवाए, जिनमें कोसोवो-सर्बिया, पाकिस्तान और भारत, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया-आर्मेनिया और अजरबैजान शामिल हैं, वे आपस में लड़ रहे थे। कंबोडिया-थाईलैंड को फिर रोकना होगा युद्ध ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम पर सहमति बनने के बाद कंबोडिया-थाईलैंड में कुछ दिन की शांति रही, लेकिन दोनों के बीच फिर से युद्ध शुरू हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मैं एक फोन कर दोनों के बीच युद्ध रोक दूंगा। मैं ऐसा करूंगा क्योंकि हम ताकत के बल पर शांति स्थापित कर रहे हैं। कई देशों को बताया नरक जैसी जगह आव्रजन के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि बीते 50 सालों में ये पहली बार हुआ है कि अमेरिकी नागरिकों के लिए अधिक नौकरियां, बेहतर वेतन और उच्च आय सुनिश्चित हो पा रही है। पहले ये सुविधा अवैध प्रवासियों को मिलती थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान, हैती, सोमालिया और कई अन्य नरक जैसे देशों से आने वाले प्रवासियों पर स्थायी रोक लगाने की घोषणा की है।