ट्रंप ने फिर भारत-पाक के बीच युद्ध रुकवाने का दावा किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने पिछले साल भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रोका। उन्होंने 'नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट' में कहा कि उन्होंने कई युद्धों को समाप्त कराया और अमेरिका की शक्ति को बढ़ाया। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में सेना को मजबूत करने का भी उल्लेख किया।

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ही दिन में दो बार अपना यह दावा दोहराया कि उन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष को रुकवाया था। ट्रंप ने गुरुवार को 'नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट' में कहा कि मैंने एक साल में आठ भयंकर युद्धों को समाप्त कराया जैसे कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध, कोसोवो और सर्बिया के बीच युद्ध, पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध, आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका विश्व का सबसे शक्तिशाली देश है। मैंने अपने पहले कार्यकाल में इसकी सेना को नए सिरे से पूरी तरह मजबूत किया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



