पेज-1 के लिए::भारत से डील में कोई बदलाव नहीं-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ से संबंधित हार के बाद कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध में स्थिरता रहेगी। करार की कानूनी प्रक्रिया 23 तारीख को पूरी की जाएगी।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ को लेकर मात खाने के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौते में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे मित्र हैं। दोनों देशों के बीच जो व्यापारिक संबंध है उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। ट्रंप ने कहा जो डील होने वाली हैं उनमें कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन उन्हें करने के तरीके में बदलाव संभव है। गौरतलब है कि 23 तारीख को दोनों देशों के अधिकारी भारत-अमेरिका के बीच होने वाले करार की कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बैठक करने वाले हैं।
इसके अलावा, शुक्रवार सुबह वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा था भारत और अमेरिका के बीच करार अप्रैल में लागू हो सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


