ईरान ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर मार गिराया, जवाबी कार्रवाई करेंगे : ट्रंप

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ईरान ने होर्मुज में गश्त कर रहे अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस हमले का जवाब देना आवश्यक है। यह बयान उस समय आया है जब हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना हुई थी।

ईरान ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर मार गिराया, जवाबी कार्रवाई करेंगे : ट्रंप

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को आरोप लगाया कि होर्मुज में गश्त कर रहे अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया है। उन्होंने कहा कि इस हमले का जवाब देना अमेरिका के लिए आवश्यक है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने हमारे हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया है और अमेरिका को इस हमले का जवाब देना होगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में दोनों पायलट को बचा लिया गया। प्रारंभिक रिपोर्टों में दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं थे। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि यह पता लगाया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण गिरा या उस पर हमला हुआ था।

ट्रंप के ताजा आरोप से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि ईरान के साथ संभावित शांति समझौता अंतिम चरण में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।