ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीट्रिविया: 11 सितंबर

ट्रिविया: 11 सितंबर

1893 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने अपना ऐतिहासिक भाषण...

ट्रिविया: 11 सितंबर
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 10 Sep 2020 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

1893 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने अपना ऐतिहासिक भाषण दिया।

1895 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म।

1906 में महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में जारी अहिंसा आंदोलन को पहली बार 'सत्याग्रह' नाम दिया।

1911 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म।

1939 में इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1941 में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निमार्ण शुरू हुआ।

1948 में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मृत्यु।

1951 में फ्लोरेंस चैडविक इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे 19 मिनट लगे।

1961 में विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना की गई।

1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा किया।

1971 में मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।

1973 में चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे के खिलाफ सैन्य तख्तापलट।

2001 में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकवादी हमले में 2977 लोगों की मौत।

2012 में पाकिस्तान स्थित दो कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से 315 लोगों की मौत।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें