ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीत्रिपुरा चुनाव : पार्टी उम्मीदवारों के लिए भाजपा ने बैठक की

त्रिपुरा चुनाव : पार्टी उम्मीदवारों के लिए भाजपा ने बैठक की

नई दिल्ली, एजेंसी। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम...

त्रिपुरा चुनाव : पार्टी उम्मीदवारों के लिए भाजपा ने बैठक की
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 26 Jan 2023 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की खातिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने गुरुवार को यहां बैठक की। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे सकती है।

बैठक में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेश शर्मा और राज्यसभा सदस्य बिप्लब देब भी शामिल हुए। इससे पहले भाजपा की त्रिपुरा इकाई के कोर समूह के सदस्यों ने पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा के आवास पर मुलाकात की। भाजपा ने 2018 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 20 साल के शासन को समाप्त करते हुए त्रिपुरा में अपनी पहली सरकार बनाई थी।

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। मतों की गिनती दो मार्च को होगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें