
त्रिपुरा : सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार
संक्षेप: त्रिपुरा में एक महिला कंटेंट क्रिएटर माधवी विश्वास को सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी पर मानवाधिकार संगठनों ने विरोध जताया है। पुलिस ने आईटी एक्ट...
अगरतला, एजेंसी। त्रिपुरा में कंटेंट क्रिएटर महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। परमीता घोषाल की शिकायत पर पुलिस ने पश्चिम त्रिपुरा जिले की माधवी विश्वास पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि बिश्वास पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अश्लील सामग्री फैलाने का आरोप है। उनके खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिछले महीने भी पुलिस ने उनको हिरासत में लेककर पूछताछ की थी। तब उनके खिलाफ मां त्रिपुरासुंदरी मंदिर में प्रधानमंत्री की संक्षिप्त यात्रा की आलोचना करने का आरोप लगाया गया था।

- 'आवाज दबा रही है सरकार' माधवी बिश्वास विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री माणिक साहा और सांसद विप्लव कुमार देव की अपने अलग अंदाज में आलोचना करने के कारण सोशल मीडिया पर चर्चित है। सामाजिक संगठन त्रिपुरा मानवाधिकार संगठन ने उनकी गिरफ्तारी की आलोचना की है। वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम रॉय वर्मन का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस उन पर सोशल मीडिया पर राज्य सरकार की आलोचना न करने का दबाव बना रही थी, लेकिन वह अपना काम करती रही। यही कारण है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हम उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




