Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTripura CM Manik Saha Meets Finance Minister Nirmala Sitharaman to Discuss External Assistance Projects

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने ईएपी की सीमा बढ़ाने की मांग की

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं की अधिकतम सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया। साहा ने कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 13 Oct 2025 07:53 PM
share Share
Follow Us on
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने ईएपी की सीमा बढ़ाने की मांग की

अगरतला, एजेंसी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं (ईएपी) की अधिकतम सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया। साहा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने शहरी विकास, पर्यटन और अगरतला नगर निगम से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं की प्रगति में वर्तमान सीमा के कारण आ रही रुकावटों पर चर्चा की। केंद्र सरकार ने फिलहाल त्रिपुरा को अगले तीन वर्षों के लिए बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं की अधिकतम सीमा 4,000 करोड़ रुपये तय की है।