टीएमसी ने बंगाल में अपनी सभी कमेटियां भंग कीं
टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में सभी संगठनिक कमेटियों को भंग किया और व्यापक समीक्षा का ऐलान किया। इसके बाद मुख्य संगठन और सभी फ्रंटल संगठनों के सांगठनिक ढांचे का पुनर्गठन होगा।

कोलकाता, एजेंसी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी सांगठनिक कमेटियां भंग कर दीं और पार्टी के ढांचे की व्यापक समीक्षा का ऐलान किया। पार्टी ने कहा कि गहन विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है कि पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की सभी कमेटियां, साथ ही उसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए जाएंगे। पार्टी ने कहा कि वह हर स्तर पर आत्मनिरीक्षण, प्रदर्शन की समीक्षा और सांगठनिक मूल्यांकन का एक व्यापक अभ्यास करेगी। इस अभ्यास के निष्कर्षों के आधार पर मुख्य संगठन और सभी फ्रंटल संगठनों के सांगठनिक ढांचे का पुनर्गठन किया जाएगा और उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


