उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दीं
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्रियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा कि उपाध्याय के सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेंगे। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उपाध्याय के योगदान को सराहा।

नई दिल्ली, एजेंसी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ मंत्रियों ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दीं। मोदी ने कहा कि उपाध्याय के सिद्धांतों और मूल्यों पर आधारित विचार देश की हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे। उपराष्ट्रपति ने उपाध्याय को दूरदर्शी विचारक और राष्ट्र निर्माता बताया, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय का समग्र मानवतावाद का सिद्धांत आज भी विश्व के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उपाध्याय के अंत्योदय और समग्र मानवतावाद के विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बने रहेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि निस्वार्थ कर्मयोगी और महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उपाध्याय ने अपने समग्र मानवतावाद के दर्शन के माध्यम से भारतीय चिंतन को एक नयी दिशा दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


