एनडीएमसी ने चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान

Mar 08, 2026 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने रविवार को लोधी कॉलोनी और खन्ना मार्केट में 'पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया। उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि यह नागरिकों को माताओं के सम्मान में पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। यह अभियान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृत्व और महिला शक्ति का सम्मान करने का प्रतीक है।

एनडीएमसी ने चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की ओर से रविवार को लोधी कॉलोनी और खन्ना मार्केट में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। इस मौके पर परिषद उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि यह अभियान नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में पर्यावरण की रक्षा करने और हरित व स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। चहल ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पौधारोपण का यह विशेष संयोग बना है। यह प्रकृति, मातृत्व और महिला शक्ति को सम्मान देने का एक प्रतीकात्मक प्रयास है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।