किन्नर और उसके भाई पर धारदार हथियार से हमला
Feb 16, 2026 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दक्षिणपुरी में एक ट्रांसजेंडर और उसके मुंहबोले भाई पर धारदार हथियार से हमला हुआ। 24 वर्षीय हर्ष और उसका भाई कुनाल पुलिस को बताया कि वे पहले खानपुर में रहते थे। 12 फरवरी की रात, जब हर्ष गली से गुजर रही थी, तब उसके पुराने मकान मालिक ने अभद्र टिप्पणी की और हमला कर दिया।

नई दिल्ली, व. सं.। दक्षिणपुरी इलाके में एक ट्रांसजेंडर और उसके मुंहबोले भाई पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 24 वर्षीय हर्ष अपने मुंहबोले भाई कुनाल के साथ दक्षिणपुरी में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले खानपुर स्थित जेजे कॉलोनी में रहती थी। 12 फरवरी की रात वह गली से जा रही थी। तभी पुराने मकान मालिक सुरेश ने अभद्र टिप्पणी की। विरोध पर हमला कर दिया। कुनाल बीचबचाव करने पहुंचा तो उसे भी घायल कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


