
प्राकृतिक आपदा में एनसीसी कैडेट बनेंगे सहायक
- एक लाख कैडेट को प्रशिक्षण दिया जाएगा - ‘युवा आपदा मित्र’ बनकर सबसे पहले
नई दिल्ली, एजेंसी। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित सहायता के लिए एक लाख राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई जा रही है। इन कैडेट को ‘युवा आपदा मित्र' के रूप में जाना जाएगा, उन्हें प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय डाटाबेस से जोड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर देश उनकी सेवाओं का उपयोग कर सके। दस हजार ‘साइबर योद्धा’ एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने शनिवार को दिल्ली कैंट में संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने बताया कि एनसीसी ने देशभर में चार से पांच केंद्र स्थापित करने पर भी काम शुरू कर दिया है, जहां चयनित कैडेट को ड्रोन और ‘काउंटर-ड्रोन’ से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा, 10 हजार कैडेट को ‘साइबर योद्धा' के रूप में तैयार करने की योजना पर भी काम जारी है। लेफ्टिनेंट जनरल वत्स ने कहा, ‘ये कैडेट डिजिटल सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, क्योंकि आज साइबर क्षेत्र का तेजी से सैन्यकरण हो रहा है।’ उन्होंने बताया कि इन्हें भी राष्ट्रीय डाटाबेस से जोड़ा जाएगा। देशभर से 898 बालिकाओं समेत कुल 2,406 एनसीसी कैडेट गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में भाग ले रहे हैं। यह शिविर 30 दिसंबर से दिल्ली कैंट में स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड में शुरू हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




