देशभर में सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई का विस्तार होगा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने देश में सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के प्रसार के लिए परामर्श पत्र जारी किया है। ट्राई का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नेटवर्क पर भार बढ़ता है। 25 मई तक हितधारकों से राय मांगी गई है ताकि समस्याओं और चुनौतियों की पहचान की जा सके।

देशभर में सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई का विस्तार होगा

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने देश में सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के प्रसार के लिए परामर्श पत्र जारी किया है। ट्राई का मानना है कि सार्वजनिक जगहों पर काफी अधिक लोग होते हैं जिससे नेटवर्क पर भार बढ़ जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए सार्वजनिक जगहों पर वाई-फाई नेटवर्क को बढ़ाने के लिए हितधारकों से से राय देने के लिए कहा गयाहै। आगामी 25 मई तक राय दी जा सकती है। परामर्श पत्र के मुताबिक देश में पहले से मौजूद सार्वजनिक वाई-फाई की वर्तमान स्थिति का आकलन भी किया जाएगा। ताकि नेटवर्क से जुड़े रुझान और मांग के पैटर्न का पता लग सके।

देश में सार्वजनिक वाई-फाई के प्रसार को प्रभावित करने वाली प्रमुख समस्याओं और चुनौतियों की पहचान की जाएंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।