Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTragic Truck Accident in Arunachal Pradesh Claims 14 Lives 7 Missing
ट्रक खाई में गिरने से 14 की मौत, सात लापता

ट्रक खाई में गिरने से 14 की मौत, सात लापता

संक्षेप:

अरुणाचल प्रदेश में एक ट्रक खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है और सात लोग लापता हैं। यह हादसा 8 दिसंबर की रात को हुआ। सभी लोग असम के तिनसुकिया क्षेत्र के निवासी थे और निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। राहत बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों ने अब तक 14 शव निकाल लिए हैं।

Dec 11, 2025 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

तिनसुकिया/ डिब्रूगढ़, एजेंसी। अरुणाचल प्रदेश में हुए एक हादसे में ट्रक खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। सात लोग लापता हैं। सभी लोग असम के तिनसुकिया क्षेत्र के रहने वाले थे। शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा आठ दिसंबर की रात अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर स्थित अंजॉ जिले की हयूलियांग-चागलागाम रोड पर हुआ। ट्रक सड़क से पलटकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। अंजॉ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नांग चिंगनी चोपू ने बताया कि दो दिन तक किसी को भी हादसे के बारे में जानकारी नहीं थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दस दिसंबर की रात घटना का पता चलने के बाद एनडीआरएफ, आईटीबीपी, जिला पुलिस ने राहत बचाव अभियान शुरू किया गया। गुरुवार सुबह तक खाई से 14 शव निकाले जा चुके थे, जबकि सात लोग अब भी लापता हैं। वे सभी लोग तिनसुकिया के रहने वाले थे और अंजॉ जिले में एक निर्माण कार्य में मजदूरी के लिए जा रहे थे। वहीं, असम में तिनसुकिया के जिला आयुक्त स्वप्निल पॉल और एसएसपी मयंक कुमार ने बताया कि अरुणाचल से गुरुवार सुबह 11 बजे एक ट्रक के खाई में गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने अंजॉ और तेजू जिलों के अधिकारियों से संपर्क किया। वहां से जानकारी मिली कि राहत बचाव टीमों ने अब तक 14 शव खाई से निकाले हैं। सात लोग लापता हैं। पॉल ने बताया कि जिले से अधिकारियों की एक टीम मौके पर भेजी गई है। खाई से निकलकर अधिकारियों तक पहुंचा घायल अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे की जानकारी तब अधिकारियों को मिली, जब एक घायल दो दिन बाद खाई से निकलकर छिपरा के ग्रेफ शिविर तक पहुंचा। उसने बताया कि ट्रक में चालक और उसके समेत कुल 22 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि खाई में अब किसी अन्य के जीवित होने की संभावना कम ही है। बताया कि हादसे से बचे घायल को प्राथमिक इलाज के बाद असम के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।