Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTragic Suicide of School Employee in Kerala Linked to Election Stress
दावा : केरल में काम के दबाव में बीएलओ ने जान दी

दावा : केरल में काम के दबाव में बीएलओ ने जान दी

संक्षेप:

केरल के कन्नूर में एक स्कूल कर्मचारी अनीश जॉर्ज, जो आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में बीएलओ के रूप में काम कर रहा था, ने आत्महत्या कर ली। परिवार ने कहा कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के काम के तनाव में था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nov 16, 2025 04:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- परिजन बोले, एसआईआर से जुड़े काम के चलते तनाव में था स्कूल कर्मचारी कन्नूर, एजेंसी। केरल के कन्नूर जिले में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में कार्यरत एक स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनीश जॉर्ज ने रविवार को अपने घर में फंदे से लटका पाया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम के बोझ और नौकरी को लेकर तनाव में था और परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक रविवार सुबह दो बजे तक काम कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन पर एसआईआर से संबंधित फॉर्म भरने और उन्हें निर्धारित क्षेत्र में वितरित करने का भारी दबाव था। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। - राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर ने कहा कि कन्नूर जिला कलेक्टर से मौत की रिपोर्ट मांगी गई है। मामले में पुलिस जांच भी चल रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे कदम उठाए जाएंगे। बीएलओ सामूहिक रूप से काम कर रहे हैं और अभी तक काम के दबाव को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने यह भी साफ किया कि बीएलओ को 31 दिन तक एसआईआर के अलावा कोई और काम नहीं करना है। - माकपा व कांग्रेस का विरोध तेज घटना के बाद राज्य में एसआईआर के खिलाफ माकपा और कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। माकपा नेता एम वी जयराजन ने कहा कि वह एसआईआर के चलते बीएलओ पर काम के दबाव की ओर पहले भी इशारा करते रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से राज्य में एसआईआर के काम को एलएसजीडी चुनाव समाप्त होने तक रोकने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस नेता रिजिल मक्कुट्टी ने आरोप लगाया कि अनीश जॉर्ज स्थानीय निकाय चुनावों से पहले चुनाव आयोग के भाजपा के एजेंडे को पूरा करने की प्रयास का शिकार हुए हैं।