धार्मिक आयोजन में भगदड़्र, महिला की मौत
- एक बच्ची समेत सात लोग घायल ग्वालियर, एजेंसी। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले

- एक बच्ची समेत सात लोग घायल ग्वालियर, एजेंसी। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में मंगलवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और एक बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर से करीब 45 किलोमीटर दूर डबरा में पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरोत्तम मिश्रा द्वारा निर्मित नवग्रह मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश वितरण के दौरान एक साथ बड़ी संख्या में महिलाएं आगे बढ़ गईं, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई और एक महिला रति साहू (70) की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं और एक बच्ची घायल हो गईं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



