ओडिशा में सर्प दंश से पिता-पुत्री की मौत

Oct 19, 2024 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ओडिशा के बौध जिले के चारिचक गांव में पिता सुकांत कन्हार और उनकी 12 वर्षीय बेटी लिपिका की सांप के काटने से मौत हो गई। दोनों सोते समय सांप के काटने का शिकार बने। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर...

ओडिशा में सर्प दंश से पिता-पुत्री की मौत

फुलबनी (ओडिशा), एजेंसी। ओडिशा के बौध जिले में सांप के काटने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात चारिचक गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि सुकांत कन्हार और उनकी 12 वर्षीय बेटी लिपिका अपने घर के फर्श पर सो रहे थे। सांप के काटने के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात जिला मुख्यालय अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति कंधमाल जिले के फुलबनी ब्लॉक के गुमागढ़ गांव का रहने वाला था। पिछले कुछ सालों से चारिचक में शिक्षक के तौर पर काम कर रहा था। ग्रामीणों और मृतक के रिश्तेदारों ने स्थानीय प्रशासन से परिजनों को अनुग्रह राशि देने का आग्रह किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।