जयपुर: ट्रक से टक्कर के बाद रेस्त्रा में घुसी एसयूवी, तीन की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। एक एसयूवी की ट्रक से टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर एक रेस्त्रा में जा घुसा। हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हुई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जयपुर: ट्रक से टक्कर के बाद रेस्त्रा में घुसी एसयूवी, तीन की मौत

जयपुर, एजेंसी। जयपुर–सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक एसयूवी की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और चोमू क्षेत्र के स्टेडियम के पास स्थित एक रेस्त्रा में जा घुसा। हादसे के समय एसयूवी में कुल 12 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेस्त्रा के बाहर खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।