Tragic Murder-Suicide in Thane Mentally Ill Woman Kills Niece and Takes Her Own Life भांजी की हत्या के बाद महिला ने खुदकुशी की, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTragic Murder-Suicide in Thane Mentally Ill Woman Kills Niece and Takes Her Own Life

भांजी की हत्या के बाद महिला ने खुदकुशी की

ठाणे जिले में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महिला ने अपनी तीन वर्षीय भांजी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। महिला अपने आठ वर्षीय भांजे की मौत से अवसाद में थी। घटना शुक्रवार रात हुई, जिसके बाद पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 7 Sep 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
भांजी की हत्या के बाद महिला ने खुदकुशी की

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महिला ने तीन वर्षीय भांजी की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। शिवाजी नगर थाना प्रभारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई। अंबरनाथ कस्बा निवासी 26 वर्षीय महिला अपने आठ वर्षीय भांजे की मौत के बाद अवसाद में थी। शुक्रवार रात उसने अपनी बहन की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में अपराधबोध से ग्रस्त होकर बहन के घर में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारी ने बताया कि महिला कुछ समय पहले अपनी बहन के बेटे की बीमारी से हुई मौत से बहुत आहत थी। मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।