संपादित----खुशियों का पल मातम में बदला

Feb 07, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में कमल की माता-पिता की शादी की 28वीं सालगिरह के अवसर पर कीर्तन और पार्टी का आयोजन किया जाना था। लेकिन कमल की अचानक मौत ने खुशी के पल को मातम में बदल दिया। कमल ने खुद पार्टी की तैयारियाँ की थीं और उसकी मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।

संपादित----खुशियों का पल मातम में बदला

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। माता-पिता के वैवाहिक वर्षगांठ पर शुक्रवार को दिन में कीर्तन और रात में पार्टी होनी थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। कमल की मौत की खबर पहुंचते ही खुशी के पल मातम में बदल गए। कमल के माता पिता की शादी की 28वीं सालगिरह थी। गुरुवार रात 12 बजे कमल ने केक आर्डर किया था, जो करण को लेकर आना था। इसी के लिए करण ने रात को 11.53 बजे कमल को फोन किया था। इस आयोजन की तैयारी खुद कमल, करण और उसके दोस्तों ने की थी। कीर्तन के लिए कमल ने कई दिन पहले ही मंडली को बोल दिया था।

कमल के दोस्त अल्ताफ ने बताया कि कमल ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह की पार्टी की तैयारी खुद की थी। फ्लैट में पार्टी होनी थी। रात को 12 बजे केक कटवाना था और दिन में मंदिर में कीर्तन होना था। कमल के भाई करण ने बताया कि कमल ने आठवीं तक की पढ़ाई कैलाशपुरी स्थित आर.एम कॉन्वेंट स्कूल से की थी। इसके बाद उसने जेबीएम पब्लिक स्कूल से कक्षा 12 तक की पढ़ाई पूरी की। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय के एसओएल से स्नातक की पढ़ाई की। कमल एचडीएफसी बैंक के कॉल सेंटर में पिछले चार साल से नौकरी कर रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।