विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 10 हुई
विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। 8 जून को हुए इस हादसे में 8 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद एक और घायल कर्मचारी की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 6 अन्य कर्मचारी गंभीर रुप से झुलसे थे।

विशाखापत्तनम, एजेंसी। विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हाल ही में हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। शनिवार को एक और घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, आठ जून को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में अचानक हुए भीषण विस्फोट में आठ कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए थे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मचारी **सूरी बाबू** ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे दम तोड़ दिया। हादसे में वह 95 से 100 प्रतिशत तक झुलस गए थे और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी।
इससे पहले 10 जून को भी एक अन्य घायल कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


