नाले में बच्ची गिरने के मामले में जेई को नौकरी से हटाया
-बच्ची की नाले में गिरने से हुई मौत पर सीएम रेखा गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त कियानई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुकुंदपुर के खुले नाले में गिरने से हुई मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत परमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता...

मुकुंदपुर के खुले नाले में गिरने से हुई मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत परमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए मुख्यमंत्री ने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (आईएंडएफसी) द्वारा अनुबंध पर रखे जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खुले नालों व जान-माल के लिए खतरा पैदा करने वाले स्थलों की पहचान कर उन्हें तुरंत दुरुस्त करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सीधे जवाबदेही तय होगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


