फिरोजपुर में पिकअप-ट्रक की टक्कर में नौ की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-नदी में अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे लोग -पिकअप में महिला और

फिरोजपुर में पिकअप-ट्रक की टक्कर में नौ की मौत

फिरोजपुर, एजेंसी। पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह पिकअप और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए। हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर जंगा वाला मोड़ के पास उस समय हुआ।पुलिस के अनुसार, वाहन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जलालाबाद से अमृतसर जिले के ब्यास जा रहे थे। वे अपने एक रिश्तेदार की अस्थियां ब्यास नदी में विसर्जित करने के लिए निकले थे।टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल फिरोजपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।हादसे

में मामूली रूप से घायल 12 वर्षीय अंशप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपनी दादी पूरो बाई की अस्थियां विसर्जित करने परिवार के साथ जा रहा था। उसने बताया कि परिवार सुबह करीब 3:30 बजे यात्रा पर निकला था। जंगा वाला मोड़ के पास पहुंचते ही हादसा हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।