राजस्थान: निर्माणाधीन अंडरपास धंसने से दो रेलवे इंजीनियर की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजस्थान के कोटा जिले में दारा घाटी के पास एनएच-52 पर एक निर्माणाधीन अंडरपास के धंसने से हुआ हादसा

राजस्थान: निर्माणाधीन अंडरपास धंसने से दो रेलवे इंजीनियर की मौत

कोटा, एजेंसी। राजस्थान के कोटा जिले में दारा घाटी के पास एनएच-52 पर एक निर्माणाधीन अंडरपास के धंसने से दो रेलवे इंजीनियर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है। दोनों इंजीनियर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर रहे थे।

इंजीनियरों की पहचान

इंजीनियरों की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी कनिष्ठ अभियंता 30 वर्षीय प्रभात सिंह और बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के धामौरा निवासी वरिष्ठ अनुभाग अभियंता 47 वर्षीय संजय कुमार झा के रूप में हुई। कोटा के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि निर्माणाधीन अंडरपास में मिट्टी का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे दो इंजीनियर मलबे के नीचे दब गए।

बचाव अभियान

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जेसीबी मशीनों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और दोनों इंजीनियर को 15 मिनट के भीतर गंभीर हालत में बाहर निकाया गया। उन्हें कोटा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि संजय कुमार झा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सौरभ जैन ने कहा कि नियमों के अनुसार परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

शव सौंपना और आरोप

स्थानीय पुलिस ने बताया कि एमबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद प्रभात सिंह का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया, जबकि झा का पोस्टमार्टम उनके कुछ रिश्तेदारों के बिहार से आने के बाद किया जाएगा।

- छुट्टी के दिन काम कराने का आरोप

परिवारों का आरोप

दोनों मृत इंजीनियर के परिवारवालों ने रेलवे अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ईद की छुट्टी के दिन भी दोनों इंजीनियरों को निरीक्षण के लिए भेजा गया था। संजय कुमार झा के बड़े भाई रवींद्र झा ने रेलवे अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान घटनास्थल पर पर्याप्त मजदूर मौजूद नहीं थे। वहीं, प्रभात सिंह के परिजनों ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले ही नौकरी शुरू की थी और वह प्रोबेशन अवधि पर थे। उन्होंने उनकी पत्नी के लिए मुआवजे के तौर पर नौकरी की मांग की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।