छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, तीन घायल
-मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है कांकेर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के

-मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है कांकेर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा गुरुवार देर रात कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के नथिया नवागांव गांव के पास हुआ।पुलिस के अनुसार, चरामा क्षेत्र के उडकुड़ा गांव निवासी मंडावी परिवार के सात सदस्य चिवराज गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
एक कार में सवार छह लोगों तीन महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


