पश्चिम बंगाल: तीस्ता नदी में गिरी कार, चार की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दार्जिलिंग में एक कार तीस्ता नदी में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। चार अन्य को एनडीआरएफ द्वारा गंभीर हालत में बचाया गया। मृतकों की पहचान सब्या न्यूपाने, स्मारिका न्यूपाने, टीका माया दहाल और दित्या छेत्री के रूप में हुई है। सभी मृतक सिक्किम के निवासी थे।

पश्चिम बंगाल: तीस्ता नदी में गिरी कार, चार की मौत

दार्जिलिंग, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर तीस्ता नदी में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को बचा लिया गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बचाव अभियान शुरू किया गया। एनडीआरएफ सिलीगुड़ी के डिप्टी कमांडेंट संजय रंजन ने बताया कि शनिवार सुबह चार लोगों को गंभीर हालत में बचाया गया। मृतकों की पहचान सब्या न्यूपाने, स्मारिका न्यूपाने, टीका माया दहाल और दित्या छेत्री के तौर पर हुई है। ये सभी सिक्किम के रहने वाले थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।