पंजाब में घर ढहने से तीन मजदूरों की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब के बरनाला जिले के फरवाही गांव में एक निर्माणाधीन मकान ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बॉबी सिंह, प्रिंस और गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। चौथा मजदूर रात को घर चला गया था, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में घर ढहने से तीन मजदूरों की मौत

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब के बरनाला जिले के फरवाही गांव में रविवार तड़के एक निर्माणाधीन मकान के ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोगा निवासी बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं, चौथा मजदूर रात में अपने घर जाने की वजह से बच गया। सदर थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि शनिवार रात मोगा निवासी चार युवक बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह और एक अन्य उसी मकान के अंदर सोये थे। चौथा अज्ञात मजदूर रात करीब 10 बजे अपने घर चला गया था। रविवार सुबह सवा 4 बजे अचानक मकान की एक दीवार झुक गई, जिससे पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा।इस

घटना में बॉबी, प्रिंस, गुरजीत मलबे के नीचे दब गए। मजदूरों को मलबे से निकाल कर बरनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवाया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव के सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि मकान की मरम्मत का काम रणजीत ठेकेदार निवासी मोगा द्वारा किया जा रहा था और मकान को ऊपर उठाने का कार्य चल रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।