Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTragic Bike Accident Claims Lives of MBA Students in Baghpat
देहरादून घूमने निकले दो दोस्तों की हादसे में मौत

देहरादून घूमने निकले दो दोस्तों की हादसे में मौत

संक्षेप:

देहरादून से दिल्ली लौटते समय हुआ हादसा, मध्यप्रदेश-झारखंड के रहने वाले थे छात्र, दोनों दिल्ली के द्वारका स्थित फर्स्ट टाइम बिजनेस स्कूल में एमबीए कर रहे थे

Jan 28, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, बागपत। देहरादून से दिल्ली से लौट रहे दो एमबीए छात्रों की बागपत-सोनीपत हाईवे पर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास बाइक हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार देररात हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। छात्र मध्यप्रदेश और झारखंड के रहने वाले थे। दोनों दिल्ली के द्वारका स्थित फर्स्ट टाइम बिजनेस स्कूल में एमबीए कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को चार छात्र दो बाइकों पर उत्तराखंड घूमने गए थे। लौटते समय करीब रात दो बजे बाइक के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया। इसके कारण पार्थ जिंदल और मयंक नारायण गांगेसरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनकी बाइक ट्रक में जा घुसी। पीछे चल रहे छात्र देवराज राय और अर्जुन तेवतिया ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मयंक नारायण को मृत घोषित कर दिया गया। पार्थ जिंदल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां भी उनकी मौत हो गई। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने ट्रक चालक का पता लगाने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रामकुमार कुंतल ने बताया कि फुटेज से अहम जानकारी हाथ लगी है और जल्द ही ट्रक चालक को पकड़ा जाएगा। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।