Tragic Attempt to Cross English Channel 3 Migrants Dead 50 Rescued इंग्लिश चैनल पार करने के प्रयास में उत्तरी फ्रांस के तट पर 3 की मौत, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTragic Attempt to Cross English Channel 3 Migrants Dead 50 Rescued

इंग्लिश चैनल पार करने के प्रयास में उत्तरी फ्रांस के तट पर 3 की मौत

उत्तरी फ्रांस से ब्रिटेन जाने के प्रयास में रविवार सुबह इंग्लिश चैनल में तीन प्रवासी मारे गए। करीब 50 लोग समुद्र तट पर फंसे हुए थे, जिनमें से 45 को बचा लिया गया। चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 29 Dec 2024 07:10 PM
share Share
Follow Us on
इंग्लिश चैनल पार करने के प्रयास में उत्तरी फ्रांस के तट पर 3 की मौत

-समुद्र तट पर फंसे हुए थे 50 लोग, चार को अस्पताल में भर्ती कराया -इंग्लिश चैनल पार करने की कोशिश में इस वर्ष 76 लोगों की जान गई

पेरिस, एजेंसी। उत्तरी फ्रांस से ब्रिटेन जाने के लिए इंग्लिश चैनल पार करने का प्रयास करते समय रविवार सुबह तीन प्रवासी मारे गए। सुबह करीब 6 बजे सांगटे के पास पानी और समुद्र तट पर करीब 50 लोग फंसे हुए थे। बचावकर्मियों ने 45 लोगों की मदद की, जिनमें से चार को अस्पताल ले जाया गया। फ्रांसीसी आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फ्रांसीसी आपातकालीन सेवाओं और नौसेना के ‘डॉफिन हेलीकॉप्टर की मदद से सुबह-सुबह बचाव अभियान के बाद मौतों की पुष्टि की गई। क्षेत्रीय प्रीफेक्चर के अनुसार, तीन बेहोश लोगों को पानी से निकाला गया, लेकिन चिकित्सा टीमों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बोलोग्ने-सुर-मेर में अभियोजकों द्वारा जांच शुरू की गई है।

पास-डी-कैलाइस के प्रीफेक्ट जैक्स बिलेंट ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार हो सकते हैं, जिससे यह त्रासदी हुई। रविवार की त्रासदी ऐसे समय में हुई है जब 2024 के करीब आते ही चैनल क्रॉसिंग के प्रयासों में वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने पिछले दिनों में क्रॉसिंग के प्रयासों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है।

बिलेंट ने कहा, 24 दिसंबर से, आंतरिक सुरक्षा बलों द्वारा 23 समुद्री घटनाओं को विफल किया गया है, जिससे 1,000 से अधिक लोगों की जान बच गई है। लेकिन समुद्र की बेहद खतरनाक स्थितियों के बावजूद क्रॉसिंग के प्रयास जारी हैं। पानी बर्फीला है, इसलिए पानी में जीवित रहने का समय बहुत कम है।

यह वर्ष फ्रांस और इंग्लैंड के बीच खतरनाक यात्रा करने वाले प्रवासियों के लिए सबसे घातक रहा है, जिसमें अधिकारियों ने कम से कम 76 मौतों की सूचना दी है। बिलेंट ने लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए मानव तस्करों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, ये घटिया नावें हैं जिन्हें इन आपराधिक नेटवर्क द्वारा केवल लाभ के लिए पानी में उतारा जाता है, जिन्हें इन बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के जीवन की कोई परवाह नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।