अपडेट :: डीपी-1 :: विमान हादसा :: वायुसेना के पांच जांबाज शहीद

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नोट :: खबर में ये जानकारियां अपडेट की गई हैं : 1. मुख्य खबर

अपडेट :: डीपी-1 :: विमान हादसा :: वायुसेना के पांच जांबाज शहीद

नोट :: खबर में ये जानकारियां अपडेट की गई हैं : 1. मुख्य खबर में घायल जवान का इलाज जोरहाट के सैन्य अस्पताल में होने की जानकारी।

2. दो टुकड़ों में टूटा विमान.... इनसेट में तथ्यात्मक बदलाव किया गया है।

---------------------- कृपया इस संशोधित खबर का ही प्रयोग कीजिए --------------------------------

असम के जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग दौरान क्रैश हुआ वायुसेना का एएन-32 विमान

दुर्घटना का विवरण

-शहीदों में दो अफसर और दो अग्निवीर, एक कर्मी गंभीर घायल

-वायुसेना ने जांच के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का आदेश दिया

नई दिल्ली, एजेंसी। असम के जोरहाट में वायुसेना के एयरबेस पर शनिवार सुबह वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो अधिकारियों और दो अग्निवीरों समेत पांच वायुसेनाकर्मी शहीद हो गए। एक कर्मी (को-पायलट) के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। हादसे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वायुसेना ने घटना की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ के आदेश दे दिए हैं।

संभावित कारण और बचाव कार्य

वायुसेना ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये हादसे की जानकारी दी। आधिकारिक बयान में बताया गया कि ‘आज सुबह लगभग 10:00 बजे असम के जोरहाट में नियमित उड़ान के दौरान वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’ वायुसेना ने बताया कि इस दुर्घटना में दो सैन्य अफसरों समेत पांच वायुसेना कर्मियों की जान चली गई। विमान में कुल छह जवान सवार थे। जानकारी के अनुसार, राहत-बचाव दल ने दुर्घटनाग्रस्त विमान से को-पायलट को सुरक्षित निकाल लिया। गंभीर हालत में उनका जोरहाट के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर घायल जवान की पहचान उजागर नहीं की गई है। वायुसेना ने पांच जवानों के बलिदान पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, ‘उन्होंने ड्यूटी के दौरान सबसे बड़ा बलिदान दिया। पूरा वायुसेना परिवार शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है और दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।’

जांच की प्रक्रिया

एक अन्य बयान में वायुसेना ने घटना की जांच शुरू करने की जानकारी दी। एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हादसे की वजह का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया जा रहा है।’ वायुसेना ने कहा कि मामले में जरूरी कार्रवाई और आरंभिक जांच शुरू कर दी गई है। वायुसेना ने अपील की है कि जब तक शुरुआती नतीजे नहीं आते, दुर्घटना को लेकर किसी तरह की अटकलें नहीं लगाई जाएं।

विमान की स्थिति

दो टुकड़ों में टूटा विमान, आग लगी

जानकारी के अनुसार, यह हादसा वायुसेना के एयरफोर्स स्टेशन के भीतर ही हुआ। सूत्रों ने बताया कि टचडाउन (जमीन पर उतरने) के समय विमान रनवे पर फिसल गया। इससे विमान रनवे के समानांतर टैक्सीवे पर तेजी से आगे बढ़ा और दो हिस्सों में टूटने के बाद आग की लपटों में घिर गया। आपातकालीन टीमों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिशों के साथ विमान में फंसे वायुसेना कर्मियों को निकालने का भी प्रयास किया। इस दौरान को-पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन पांच अन्य की जान नहीं बचाई जा सकी।

शहीद वायुसेना कर्मी

-स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह

-फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार

-सार्जेंट जितेंद्र शर्मा

-अग्निवीर (वायु) खेमाराम कुमावत

-अग्निवीर (वायु) दानिश आलम

असम के जोरहाट में विमान हादसे में पांच वायु योद्धाओं को खोने से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कर्तव्य के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। देश उनके साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। देश दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

-राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

सामान्य प्रश्न

जोरहाट में एएन-32 विमान क्यों दुर्घटनाग्रस्त हुआ?
हादसे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।