Delhi News: लिफ्ट के दरवाजे के बीच कर्मचारी की गर्दन फंसने से मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: हरियाणा के हिसार में एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले 34 वर्षीय जसबीर की लिफ्ट के दरवाजों के बीच गर्दन फंसने से मौत हो गई। घटना नागोरी गेट इलाके में हुई। जसबीर की परिवार ने हत्या की आशंका जताई है और मौत की जांच की मांग की है। पुलिस सुरक्षा उपायों की जांच कर रही है।

Delhi News: लिफ्ट के दरवाजे के बीच कर्मचारी की गर्दन फंसने से  मौत

Delhi News: हिसार, एजेंसी। हरियाणा के हिसार में रविवार को मिठाई की एक दुकान पर काम करने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति की लिफ्ट के दरवाजों के बीच गर्दन फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां के व्यस्त व्यावसायिक इलाके नागोरी गेट में हुई। मृतक की पहचान हिसार के कुंभा खेड़ा गांव के रहने वाले जसबीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जसबीर पिछली रात दुकान के अंदर ही सोया था। सुबह उसे दुकान की दूसरी मंजिल पर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद वह लिफ्ट में गया, लेकिन दूसरी मंजिल पर हादसे का शिकार हो गया।

मृतक के पिता राम मेहर ने घटना में साजिश की आशंका जताते हुए मौत की जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस जांच कर रही है कि दुकान में लिफ्ट के लिए सुरक्षा के पुख्ता उपाय थे या नहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।