Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTragic Accident in Mohali Three Lives Lost One Injured Including PhD Student
सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र सहित तीन की मौत

सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र सहित तीन की मौत

संक्षेप:

चंडीगढ़ में मोहाली में हुए सड़क हादसे में पीएचडी के छात्र शुभम जट्टवाल, रुबीना और सौरभ पांडेय की मौत हो गई। ये छात्र अपनी कार से कुआरली जा रहे थे, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। एक...

Mar 31, 2025 03:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चंडीगढ़, एजेंसी मोहाली में हुए सड़क हादसे में पीएचडी के छात्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात पंजाब विश्वविद्यालय के कुछ छात्र अपनी कार से चंडीगढ़ से कुआरली जा रहे थे, तभी भूतगढ़ लाइट प्वाइंट पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार पीएचडी के छात्र शुभम जट्टवाल, रुबीना व सौरभ पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मानवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।