वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत
बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु के पास होसकोटे के बाहरी इलाके में शुक्रवार तड़के तीन वाहनों वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत

बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु के पास होसकोटे के बाहरी इलाके में शुक्रवार तड़के तीन वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही कार ने बाइ में पीछे से टक्कर मार दी। कार चालक ने टक्कर के बाद अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर से टकरा गई। इसके बाद एक और कार इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार छह लोग और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले लोग कोथनूर के निवासी थे। हालांकि, उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



