मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। यह घटना विजयपुर पुलिस थाना क्षेत्र में खितरापाल गांव के पास हुई। मृतकों में सरोज गुर्जर, सुनैना गुर्जर, सीमा गुर्जर और गीता राव शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत

श्योपुर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना विजयपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत खितरापाल गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान सरोज गुर्जर (35), सुनैना गुर्जर (27), सीमा गुर्जर (35) और गीता राव (52) के रूप में हुई है।अधिकारी ने बताया कि वीरपुर के घुघस गांव के लोग एक धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए पार्वती बरोदा जा रहे थे। वाहन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे।

घायलों में कई की हालत गंभीर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।