बास्केटबॉल फ्रेम गिरने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत

Apr 06, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पुणे के टालेगांव में तोलानी मैरीटाइम इंस्टीट्यूट के कैंपस में एक इंजीनियरिंग छात्र विशाल वर्मा की मौत हो गई। वह बास्केटबॉल कोर्ट में पुल-अप्स करते समय बास्केटबॉल फ्रेम के गिरने से घायल हुआ था। उसे अस्पताल ले जाने में देरी के आरोप भी लगे हैं।

बास्केटबॉल फ्रेम गिरने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत

पुणे, एजेंसी। पुणे जिले में एक दर्दनाक हादसे में 20 साल के इंजीनियरिंग छात्र की जान चली गई। घटना रविवार को टालेगांव इलाके के पास स्थित तोलानी मैरीटाइम इंस्टीट्यूट कैंपस में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विशाल वर्मा के रूप में हुई है, जो मरीन इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि विशाल सुबह की दिनचर्या पूरी करने के बाद हॉस्टल लौट रहा था। इसी दौरान वह खाली बास्केटबॉल कोर्ट में पहुंचा और रिंग पकड़कर पुल-अप्स करने की कोशिश करने लगा। तभी अचानक पूरा बास्केटबॉल फ्रेम उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी।

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल संजीत कनुंगो ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7:40 बजे हुआ और छात्र को 8:10 बजे तक अस्पताल पहुंचा दिया गया था। हालांकि, कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि घायल छात्र को अस्पताल ले जाने में देरी हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।