कालकाजी में जाम मुक्त होगा कैप्टन गौर मार्ग

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। कालकाजी इलाके में कैप्टन गौर मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास कट बंद होगा। वाहनों के मुड़ने के लिए कट के दोनों ओर 200 मीटर की दूरी पर यू-टर्न बनेगा। इससे एक लाख वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। ट्रायल सफल रहने पर इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

कालकाजी में जाम मुक्त होगा कैप्टन गौर मार्ग

नई दिल्ली। कालकाजी इलाके में कैप्टन गौर मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास कट बंद होगा। साथ ही वाहनों के मुड़ने के लिए कट के दोनों ओर 200 मीटर की दूरी पर यू-टर्न बनेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इसे स्थायी तौर पर लागू करने से पहले एक सप्ताह से अधिक समय ट्रायल करके देखा, जो सफल साबित हुआ है। अब इस व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। इससे इस मार्ग के रास्ते रिंग रोड से बाहरी रिंग रोड जाने वाले करीब एक लाख वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। कैप्टन गौर मार्ग पर दिनभर भारी वाहन दबाव बना रहता है। इस पर दो मंदिर, कई स्कूल और ओखला मंडी होने के चलते पैदल यात्रियों की भीड़ भी रहती है। इस मार्ग पर श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास एक कट है, जिस पर ईस्ट ऑफ कैलाश की ओर से राजा धीर सेन मार्ग मिलता है। ऐसे में इस कट पर रिंग रोड व बाहरी रिंग रोड के बीच जाने वाले और ईस्ट ऑफ कैलाश के वाहनों का दबाव अधिक रहता है। जिस कारण यहां जाम लगता है। सुबह और शाम के वक्त हालत यह रहती है कि वाहन पांच मिनट की दूरी आधे घंटे से अधिक समय में तय कर पाते हैं।

शिकायतों पर संज्ञान लिया गया

स्थानीय निवासियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कालकाजी सर्कल की ट्रैफिक टीम ने स्थिति का जायजा लिया और एक ट्रायल किया। इसके तहत कैप्टन गौर मार्ग पर इस कट को अस्थायी बंद किया गया। इस कट से करीब 200-200 मीटर की दूरी पर गढ़ी गांव और ओखला मंडी की दिशा में अस्थायी यू-टर्न की सुविधा दी गई। इस ट्रायल के दौरान पाया कि वाहनों की चाल बनी रहने के कारण जाम नहीं लग रहा। वहीं छोटा स्थान पैदल यात्रियों को दिया गया है, जिस पर बत्ती का 25 सेकंड का समय निर्धारित किया गया है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और अन्य राहगीरों को काफी सुविधा हो रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की दक्षिणी रेंज के अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल की व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

कैप्टन गौर मार्ग पर कट कब बंद होगा?
कैप्टन गौर मार्ग पर कट बंद होगा ताकि जाम मुक्त बनाया जा सके।
Ashish Gupta

लेखक के बारे में

Ashish Gupta

शॉर्ट बायो : आशीष गुप्ता दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'दैनिक हिन्दुस्तान' में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
आशीष गुप्ता पत्रकारिता जगत में दो दशकों के समृद्ध अनुभव के साथ कार्य रहे हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के प्रमुख प्रकाशन 'दैनिक हिन्दुस्तान' की दिल्ली टीम में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
अपने विस्तृत कैरियर में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, राजधानी के बुनियादी ढांचे, यातायात प्रबंधन और शहरी नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन रिपोर्टिंग की है।


करियर का सफर
आशीष गुप्ता ने वर्ष 2006 में फरीदाबाद से एक स्थानीय अखबार के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। वर्ष 2008 में उन्होंने दैनिक हिन्दुस्तान से जुड़कर रेलवे, ऊर्जा और खेल बीट पर दो वर्षों तक सक्रिय रिपोर्टिंग की। दिसंबर 2010 में उन्होंने उत्तर प्रदेश की शैक्षिक नगरी अलीगढ़ का रुख किया, जहां उन्होंने 2014 तक दैनिक जागरण के लिए कार्य किया। इस अवधि में उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के कॉलेज, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यापक कवरेज की। सितंबर 2014 से जुलाई 2017 तक उन्होंने अलीगढ़ में ही दैनिक हिन्दुस्तान में सेवाएं दीं। तत्पश्चात दैनिक जागरण के साथ जुड़कर गाजियाबाद और दिल्ली में उन्होंने नगर निकाय, शहरी विकास, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस), मेट्रो रेल, न्यायालय, उपभोक्ता फोरम जैसी महत्वपूर्ण बीटों को कवर किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वी दिल्ली टीम का नेतृत्व भी संभाला।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बी.कॉम (कम्प्यूटर एप्लिकेशन) और जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। प्रिंट में काम करने के साथ डिजिटल जर्नलिज्म का प्रशिक्षण प्राप्त कर रखा है।


विजन
आशीष गुप्ता का मानना है कि पत्रकारिता समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। गुणवत्तापूर्ण कंटेंट, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता उनका विजन है।


विशेषज्ञता
राष्ट्रीय राजमार्ग, शहरी विकास, नगर निकाय, उपभोक्ता फोरम, लीगल उच्च शिक्षा, रेलवे, खेल, बिजली समेत कई विषयो पर गहरी पकड़।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।