Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTraffic Diversions and Restrictions for India s Future - Shahathon Marathon in South Delhi
23 नवंबर को मैराथन, जेएलएन स्टेडियम के पास कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

23 नवंबर को मैराथन, जेएलएन स्टेडियम के पास कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

संक्षेप:

नई दिल्ली में जेएलएन स्टेडियम में 'भारत का भविष्य- शाहोथॉन' मैराथन के लिए कुछ सड़कों पर यातायात में परिवर्तन किया गया है। भारी वाहनों को विभिन्न मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने जनता से अपील की है कि सुबह चार से साढ़े नौ बजे तक इन क्षेत्रों में जाने से बचें।

Nov 22, 2025 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जेएलएन स्टेडियम में रविवार सुबह छह बजे से आयोजित होने वाले ‘भारत का भविष्य- शाहोथॉन’ मैराथन के मद्देनजर, दक्षिण दिल्ली में कुछ सड़कों पर यातायात को परिवर्तित किया गया है। कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा तो कुछ पर डायवर्जन किया गया है। हाफ मैराथन के दौरान सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए लिए मेहर चंद मार्केट सिग्नल सेवा नगर, जोरबाग और आईएनए की ओर से आने वाले भारी वाहनों को फोर्थ एवेन्यू रोड और सेवा नगर मार्केट रोड का उपयोग करते हुए अरबिंदो मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कोटला रेड लाइट कोटला मुबारकपुर स्थित गुरुद्वारा, डिफेंस कॉलोनी मार्केट और एंड्रयूज गंज से आने वाले भारी यातायात को डिफेंस कॉलोनी मार्केट रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोल चक्कर गेट नंबर 17, जेएलएन स्टेडियम दयाल सिंह/प्रगति विहार की ओर से आने वाले वाहनों को सीजीओ कॉम्प्लेक्स रेड लाइट होते हुए लाला लाजपत मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, सेकंड एवेन्यू रोड और फोर्थ एवेन्यू रोड सेवा नगर और जोर बाग से आने वाले यातायात को जोर बाग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जेएलएन स्टेडियम रेड लाइट से पूरे बीपी मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी यातायात अवरोध से बचने के लिए सुबह चार बजे से साढ़े नौ बजे तक जेएलएन स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़कों पर यात्रियों को भारी यातायात या यातायात प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। यातायात पुलिस की तरफ से जनता से अपील की गई है कि इन सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।