एमबी रोड पर डीटीसी की बस हुई खराब, एक घंटे यातायात प्रभावित

Jan 12, 2026 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दक्षिण दिल्ली के एमबी रोड पर सोमवार सुबह एक डीटीसी बस के खराब होने से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। खानपुर टी-पॉइंट से हमदर्द जाने वाले कैरिजवे पर बस के कारण लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने यातायात नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन जाम में फंसे लोगों को एक घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।

 एमबी रोड पर डीटीसी की बस हुई खराब, एक घंटे यातायात प्रभावित

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिणपुरी जी-ब्लॉक के पास एमबी रोड पर सोमवार सुबह एक डीटीसी बस के अचानक खराब हो जाने से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। खानपुर टी-पॉइंट से हमदर्द की ओर जाने वाले कैरिजवे पर बस खराब होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन सुबह के व्यस्त समय में वाहनों का दबाव होने पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस को हटाने में एक घंटे का वक्त लगा। इतने समय तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। एमबी रोड पर खानपुर टी-पॉइंट से हमदर्द जाने वाले कैरिजवे पर सुबह करीब 10:40 बजे डीटीसी की बस खराब हो गई।

इस समय एमबी रोड पर वाहनों का दबाव अधिक था। ऐसे में कुछ ही मिनटों में रोड के इस कैरिजवे पर जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसकी सूचना मिलते ही लोगों को एक्स पोस्ट कर लोगों को इस घटना के बारे में सचेत करते हुए दूसरे रास्तों से जाने की सलाह दी। लेकिन जो लोग उस वक्त रोड पर पहुंच चुके थे, वह जाम में फंंसे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खराब बस को रास्ते से हटाया जा सका। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य होने लगा। -----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।