जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

Apr 06, 2026 08:02 pm ISTNikhil Pathak हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में 8 अप्रैल को आईपीएल मैच के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है और पार्क एवं राइड सुविधा की पेशकश की है।

जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

नई दिल्ली। राजधानी में आठ अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके चलते आसपास के इलाकों में दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। यातायात पुलिस ने जाम की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों को आसपास के मार्गों से बचकर निकलने की सलाह दी है। यातायात पुलिस के मुताबिक, बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड पर विशेष रूप से यातायात का दबाव रहेगा। इन मार्गों पर भारी और वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है, ताकि मैच के दौरान यातायात को सुचारु रखा जा सके।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही, स्टेडियम में आने वाले दर्शकों के लिए पार्क एवं राइड सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर वाहन पार्क कर शटल सेवा के जरिए स्टेडियम तक पहुंचा जा सकेगा। यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा के लिए पहले से योजना बनाएं और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें।

Nikhil Pathak

लेखक के बारे में

Nikhil Pathak

शॉर्ट बायो: निखिल पाठक एक प्रतिबद्ध और तथ्यपरक पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट मीडिया में 6.5 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में कार्यालय संवाददाता के रूप में कोर्ट, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और स्पोर्ट्स बीट कवर कर रहे हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस न्याय, जवाबदेही और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर रहता है।

परिचय
निखिल पाठक नई दिल्ली में आधारित एक सक्रिय पत्रकार हैं, जो न्यायपालिका, पर्यावरणीय नियमन और खेल जगत से जुड़े विषयों पर गहन और संतुलित रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने 1984 सिख विरोधी दंगा मामलों के कोर्ट ट्रायल व सजा पर फैसले, जमीन के बदले नौकरी घोटाला, आईआरसीटीसी घोटाला और अदालतों के आंकड़ों पर आधारित कई प्रमुख खबरों की कवरेज की है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में प्रदूषण, भूजल दोहन, जलाशयों के संरक्षण और पर्यावरणीय जवाबदेही से जुड़े मामलों पर भी उनकी विस्तृत रिपोर्टिंग रही है।

करियर का सफर
निखिल पाठक ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में अमर उजाला के साथ की। अमर उजाला की चंडीगढ़ यूनिट में वह डेस्क पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने खबरों के संपादन, पेज मेकिंग और डेस्क से जुड़े अन्य कार्यों की गहन समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने दैनिक जागरण में बतौर संवाददाता कार्यभार संभाला। दैनिक जागरण के पूर्वी दिल्ली कार्यालय में रहते हुए उन्होंने डीडीए, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, आरडब्ल्यूए और धर्म-कर्म जैसी बीटों पर काम किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी मुद्दों, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े कई रोचक और प्रभावी समाचार लिखे।फरवरी 2025 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ जॉइन किया। एचटी मीडिया के साथ उनका एक वर्ष का अनुभव है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
निखिल ने एमए (जर्नलिज्म) तथा बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) की पढ़ाई की है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और फील्ड अनुभव का संयोजन उन्हें कानूनी, पर्यावरणीय और खेल विषयों को तथ्यात्मक व सरल भाषा में प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।

रिपोर्टिंग विजन
निखिल का मानना है कि कोर्ट और एनजीटी से जुड़े फैसले केवल कानूनी दस्तावेज नहीं होते, बल्कि वे सीधे समाज, शासन और आम नागरिकों के जीवन को प्रभावित करते हैं। उनका उद्देश्य जटिल कानूनी और पर्यावरणीय मुद्दों को पाठकों के लिए सरल, सटीक और विश्वसनीय रूप में प्रस्तुत करना है।

विशेषज्ञता
कोर्ट रिपोर्टिंग (ट्रायल, सजा, महत्वपूर्ण आदेश)
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी)— प्रदूषण, भूजल दोहन, जलाशय संरक्षण
आंकड़ों पर आधारित न्यायिक रिपोर्टिंग
स्पोर्ट्स कवरेज

व्यक्तिगत रुचियां
संगीत, लेखन और बैडमिंटन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।