अरुण जेटली स्टेडियम के पास आज मिल सकता है जाम

Feb 17, 2026 04:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

-साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच टी20 मैच के चलते डायवर्जन होगा लागू नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। फिरोज शाह कोटला स्थित अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे के बीच यातायात...

 अरुण जेटली स्टेडियम के पास आज मिल सकता है जाम

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। फिरोज शाह कोटला स्थित अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे के बीच यातायात प्रभावित हो सकता है। साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच टी-20 मैच के चलते उस क्षेत्र में डायवर्जन लागू किया जाएगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को इस दौरान राजघाट से जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट) और बहादुर शाह जफर मार्ग (आईटीओ चौक से दिल्ली गेट) पर यातायात से बचने की सलाह दी है। यातायात पुलिस ने बताया कि मैच शुरू होने से एक घंटा पहले और खत्म होने के एक घंटे बाद तक बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट से जेएलएन मार्ग, दरिया गंज से बहादुर शाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

यह भी जानकारी दी कि मैच देखने आ रहे दर्शक बहादुर शाह जफर मार्ग की ओर गेट एक से आठ, जेएलएन मार्ग की ओर गेट 10 से 15 और बहादुर शाह जफर मार्ग पेट्रोल पंप के पास गेट 16, 17, 18 से प्रवेश कर सकते हैं। पुलिस ने बताया कि माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड के नीचे निश्शुल्क पार्किंग उपलब्ध है। लेकिन यह समिति संख्या में है। ऐसे में दर्शकों से मेट्रो ट्रेन व अन्य सार्वजनिक परिवहन से आने की अपील की है। -------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;