ट्विन समिट की रिहर्सल होगी, एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर यातायात रहेगा प्रभावित

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-मंगलवार दोपहर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच आने-जाने के लिए रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का उपयोग करेंनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत मंडपम में होने वाले ट्विन समिट को लेकर मंगलवार को दोपहर 12 से 3 बजे...

 ट्विन समिट की रिहर्सल होगी, एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर यातायात रहेगा प्रभावित

-मंगलवार दोपहर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच आने-जाने के लिए रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का उपयोग करें नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत मंडपम में होने वाले ट्विन समिट को लेकर मंगलवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक रिहर्सल होगा। इसके चलते एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। इन दोनों सड़कों को बंद भी रखा जा सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सलाह दी है वह रिहर्सल के दौरान रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का उपयोग करें। ये मार्ग दोनों दिशाओं में सुचारू रूप से चालू रहेंगे। गूगल मैप और मैपल एप पर रियल टाइम अपडेट के साथ वैकल्पिक मार्गों से यात्रा को सुगम बनाया जा सकता है।

यातायात प्रभावित क्षेत्र

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस समिट और इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट 28 मई से 1 जून तक भारत मंडपम में आयोजित होंगे। इससे पहले इनकी तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को रिहर्सल रखा गया है। इस दौरान

भारत मंडपम जाने के तरीके

रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग दोनों दिशाओं में सुचारू रूप से चालू रहेंगे। उत्तर से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए राजघाट और सराय काले खां होते हुए रिंग रोड का उपयोग किया जा सकता है। पश्चिम से दक्षिणी दिल्ली के लिए धौला कुआं, मोती बाग और बिकाजी कामा प्लेस होते हुए रिंग रोड से पहुंच सकते हैं । एयरपोर्ट जाने वालों के लिए धौला कुआं से एनएच-8 व गुड़गांव रोड खुला रहेगा।

नई दिल्ली में प्रवेश

नई दिल्ली में प्रवेश केवल रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग से ही होगा। राजीव चौक और कनॉट प्लेस तक पहुंचने के लिए संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग या बाराखंभा रोड का उपयोग किया जा सकता है। तिलक मार्ग डब्ल्यू-पॉइंट से सिकंदरा रोड या डीडीयू मार्ग होते हुए कनॉट प्लेस पहुंचा जा सकता है। सुप्रीत कोर्ट जाने वालों के लिए तिलक मार्ग खुला रहेगा।

ऐसे पहुंचे भारत मंडपम

भारत मंडपम आने वालों को सलाह दी गई है कि वे रिंग रोड से भैरों मंदिर पहुंच कर वाहन पार्किंग करें और वहीं से आगे बढ़ें। प्रवेश केवल गेट 4 और गेट 10 से होगा। कैब सेवाएं इन्हीं गेटों पर संचालित होंगी। इन गेटों से नजदीकी मेट्रो स्टेशन और बस स्टॉप के लिए पार्क-एंड-राइड शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से आना-जाना सबसे तेज और सुविधाजनक विकल्प है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सामान्य समय से 30 मिनट पहले घर से निकलें।

------

सामान्य प्रश्न

रिहर्सल का समय कब है?
रिहर्सल का समय मंगलवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।