बीटिंग रिट्रीट समारोह आज, विजय चौक के आसपास दोपहर से मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित

Jan 28, 2026 02:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

-गुुरुवार दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक विजय चौक के आसपास यातायात बंद रहेगा-इस दौरान इस रास्ते से जाने वाली बसों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह के...

 बीटिंग रिट्रीट समारोह आज, विजय चौक के आसपास दोपहर से मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से में रूप में विजय चौक पर गुरुवार को बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होगा। इसके लिए दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक विजय चौक के आसपास यातायात बंद रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने सुनहरी मस्जिद और कृषि भवन चौराहे के बीच रफी मार्ग, रायसीना रोड, दारा शिकोह रोड से विजय चौक की ओर जाने वाले मार्ग और कर्तव्यपथ का विजय चौक से सी-हेक्सागन तक मार्ग वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया है। बसों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि निजी वाहनों से जाने वाले प्रतिबंधित रास्तों पर आने से बचें।

साथ कि बसों में सफर करने वाले परिवर्तित रूट के अनुसार बस पकड़ें। ---- ये वैकल्पिक मार्ग अपनाएं दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए निर्धारित समय के बीच आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। उन्होंने सलाह दी है कि लोग निजी वाहनों से रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड का उपयोग कर सकते हैं। ----- यहां करें पार्किंग बीटिंग रिट्रीट समारोह की रोशनी देखने क लिए जाने वाले दर्शकों के लिए शाम 7 बजे के बाद रफी मार्ग और सी-हेक्सागोन के बीच वाटर चैनलों के पीछे पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। वह अपने वाहन इन स्थानों पर ही खड़ा करें। यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क किनारे किसी ने वाहन पार्किंग की तो कार्रवाई की जाएगी। ----- बसों का परिवर्तित रूट -शांति पथ, विनय मार्ग, सरदार पटेल मार्ग से आने वाली केंद्रीय सचिवालय और कनॉट प्लेस जाने वाली बसें पंचशील मार्ग, सिमोन बोलीवर मार्ग, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड चौराहा, शेख मुजीबुर रहमान रोड से जाएंगी। -केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें उद्यान मार्ग पर समाप्त होंगी और काली बाड़ी मार्ग, मंदिर मार्ग, शंकर रोड के रास्ते वापस आएंगी। -कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, जीपीओ, बाबा खड़क सिंह मार्ग से जाएंगी और कनॉट प्लेस पहुंचेंगी और भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड, मंदिरमार्ग, शंकर रोड, वंदे मातरम मार्ग से होकर वापस आएंगी। -दक्षिणी दिल्ली से तुगलक रोड पर आने वाली और कनॉट प्लेस-केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसों को अरबिंदो चौक से सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमोन बोलीवर मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा। -मंडी हाउस और फिरोज शाह रोड आने वाली और बाराखंभा रोड से कनॉट प्लेस जाने वाली बसें शिवाजी स्टेडियम पर समाप्त होंगी और कस्तूरबा गांधी मार्ग, बाराखंभा रोड से वापस लौटेंगी। -शाहजहां रोड से कनॉट प्लेस जाने वाली बसें अरबिंदो चौक, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग और उससे आगे होते हुए शिवाजी स्टेडियम तक जाएंगी। -दक्षिणी दिल्ली की ओर से आने वाली पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला और आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर जाने वाली बसें एआईएमएस से रिंग रोड से धौला कुआं, रिज रोड, रानी झांसी रोड की ओर जाएंगी। -आश्रम की ओर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला और आईएसबीटी कश्मीरी गेट की बसें आश्रम चौक, रिंग रोड से सराय काले खां, राजघाट होते हुए जाएंगी। -पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला, कश्मीरी गेट से आने वाली और दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिल्ली की ओर जाने वाली बसें दिल्ली गेट, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, राजघाट, रिंग रोड, सराय काले खां, आश्रम चौक से चलेंगी। -विकास मार्ग से आने वाली और दक्षिण दिल्ली की ओर जाने वाली बसें रिंग रोड, सराय काले खां, आश्रम चौक होते हुए जाएंगी। -कनॉट प्लेस से कस्तूरबा गांधी मार्ग होते हुए इंडिया गेट की ओर आने वाली बसें मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, रिंग रोड, सराय काले खां होते हुए जाएंगी। -----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;