Delhi News: मप्र : सागर में जहरीली शराब से दस लोगों की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा तहसील के दो गांवों में जहरीली शराब पीने से 10 लोग मारे गए और 25 अस्पताल में भर्ती हुए हैं। शराब ललितपुर, उत्तर प्रदेश से आई थी। प्रशासन ने सात दुकानों को सील कर दिया है और न्यायिक जांच की मांग की गई है। मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Delhi News: मप्र : सागर में जहरीली शराब से दस लोगों की मौत

Delhi News: 25 अस्पताल में भर्ती, सात दुकानें सील कर जांच के लिए भेजे सैंपल उत्तर प्रदेश के ललितपुर से शराब सप्लाई करने के संकेत मिले

सागर (मप्र), सागर जिले की बंडा तहसील के दो गांवों में शनिवार रात जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली मौत रविवार तड़के हुई।

शराब सप्लाई की जांच

घटना की शुरुआती जांच से पता चला है कि शराब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सप्लाई की गई थी। यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके में शराब की सात दुकानों को सील कर दिया है और उनके सैंपल लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच, स्थानीय भाजपा विधायक वीरेंद्र लोधी ने कहा कि शराब पीने से 11 लोगों की मौत हुई है। डीएम प्रतिभा पाल ने बताया कि तड़के चार बजे यह मामला संज्ञान में आया। उन्होंने कहा, ललितपुर का एक गिरोह इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त है। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, प्रशासन का पूरा ध्यान अभी चपेट में आए लोगों का इलाज कराने पर है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि शराब पीने से हुई मौतों का समाचार दुखद है। इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, प्रभारी मंत्री और अधिकारियों को जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में शराब माफिया बेखौफ होकर लोगों की जान ले रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

✦इस घटना में कितने लोग मारे गए?−
इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: मप्र : सागर में जहरीली शराब से दस लोगों की मौत