Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTourists Stranded 150 Feet High at Unlicensed Sky-Dining Restaurant in Idukki
केरल : पर्यटक फंसने के बाद स्काई रेस्तरां संचालकों पर मुकदमा

केरल : पर्यटक फंसने के बाद स्काई रेस्तरां संचालकों पर मुकदमा

संक्षेप:

इडुक्की में बिना लाइसेंस चल रहा था ‘स्काई-डाइनिंग रेस्तरां’ क्रेन खराब होने सेकेरल : पर्यटक फंसने के बाद स्काई रेस्तरां संचालकों पर मुकदमा

Nov 29, 2025 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इडुक्की में बिना लाइसेंस चल रहा था ‘स्काई-डाइनिंग रेस्तरां’ क्रेन खराब होने से दो घंटे 150 फीट ऊंचाई पर फंसे रहे पर्यटक इडुक्की, एजेंसी। केरल में इडुक्की के अनाचल में एक ‘स्काई-डाइनिंग रेस्तरां’ को उठाने वाली क्रेन में खराबी आने से दो बच्चों समेत चार पर्यटकों के फंस गए। इस मामले में रेस्तरां संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वेल्लाथोवल पुलिस ने अनाचल के सोजन जोसेफ और रेस्तरां के संचालक (उडुम्बनूर के मलयिंची निवासी) प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जोसेफ की जमीन पर ‘स्काई-डाइनिंग रेस्तरां’ का संचालन किया जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पर्यटकों का समूह जमीन से लगभग 150 फीट ऊपर दो घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। मीडिया से शुक्रवार दोपहर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन और बचाव कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने रस्सियों का इस्तेमाल कर चार लोगों के परिवार को सुरक्षित बचा लिया। प्राथमिकी के मुताबिक, रेस्तरां का संचालन जन सुरक्षा को ध्यान में रखे बिना किया जा रहा था। केरल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (मानव जीवन को खतरे में डालना) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118(ई) (जन सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद रेस्तरां को बंद करने के लिए सूचना जारी की गई है। क्योंकि रेस्तरां का संचालन नगर निगम से लाइसेंस लिए बगैर किया जा रहा था। इडुक्की डीएम ने भी घटना के संबंध में गांव के अधिकारी से रेस्तरां और उसके संचालन के बारे में रिपोर्ट मांगी है।