Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTourist Attractions in Delhi Thriving Post Republic Day Celebrations
परेड के बाद पर्यटन स्थलों पर उमड़े सैलानी

परेड के बाद पर्यटन स्थलों पर उमड़े सैलानी

संक्षेप:

गणतंत्र दिवस समारोह के बाद, नई दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ देखी गई। इंडिया गेट, लोधी गार्डन, और सफदरजंग का मकबरा जैसे स्थलों पर लोगों ने पिकनिक मनाई और तस्वीरें खींची। अधिकारियों के अनुसार, जंतर-मंतर और सफदरजंग के मकबरे में हजारों पर्यटक पहुंचे।

Jan 26, 2026 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह के बाद राजधानी के पर्यटन स्थल सोमवार को देसी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहे। इंडिया गेट, लोधी गार्डन, नेहरू पार्क, सफदरजंग का मकबरा, जंतर-मंतर और कुतुब मीनार सहित अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। लोधी गार्डन और सफदरजंग का मकबरा में तो सुबह से ही लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। यहां लोग पिकनिक मनाते दिखे। इस दौरान तेज धूप ने लोगों का आनंद दोगुना कर दिया। इंडिया गेट के पास शाम को पर्यटकों की संख्या अधिक रही। इंडिया गेट बंद होने के चलते लोग बाहर से ही फोटो ले रहे थे।

उधर, एनडीएमसी इलाके के गोल चक्करों को भी फूलों से अलग-अलग थीम पर सजाया गया था। ऐसे में लोग यहां भी तस्वीरें लेते दिखे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जंतर-मंतर पर शाम तक लगभग पांच से छह हजार के करीब लोग पहुंच चुके थे। वहीं, सफदरजंग के मकबरे में करीब सात से आठ हजार लोग पहुंचे थे। सफदरजंग के मकबरे में अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे उदित पटेल ने कहा कि तीन से चार दिन का साप्ताहिक अवकाश था। ऐसे में छुट्टियां खत्म हो रही थीं, तो परिवार के साथ समय बिताने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों में अच्छी व्यवस्था है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ऑटो और कैब वाले तय किराए से ज्यादा रुपये वसूल रहे हैं। पर्यटकों के कोट्स मैं दोस्तों के साथ लोधी गार्डन घूमने आया था। यहां जो गुंबद हैं उन्हें दिखने का काफी समय से मन था, लेकिन इतनी अधिक भीड़ होगी, सोचा नहीं था। यहां आकर अच्छा लगा। - रितेश, पर्यटक मेरा अपना काम है। ऐसे में अक्सर छुट्टी नहीं हो पाती है। गणतंत्र दिवस की परेड देखने के बाद घर जाने का मन नहीं हुआ तो दोस्तों के साथ लोधी गार्डन घूमने चला आया। -मोहम्मद सकलैन, पर्यटक मैं यूपी में रहता हूं। रिश्तेदार के पास आया था। सुबह गणतंत्र दिवस की परेड देखी। इसके बाद घूमने आए थे। यहां शांत वातावरण है। दोस्तों के साथ खूब सारी तस्वीरें ली हैं। - महावीर, पर्यटक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;