शरीर पर गुदवाए 63 कॉमिक हीरो

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ब्रिटेन के 40 वर्षीय टॉम रैडफोर्ड ने 63 मार्वल किरदारों के टैटू बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2016 में थानोस के टैटू से शुरुआत की थी। अब उनकी दोनों टांगें और पीठ मार्वल किरदारों से भरी हुई हैं। उन्होंने असली कलाकारों के ऑटोग्राफ भी अपने टैटू पर गुदवाए हैं।

शरीर पर गुदवाए 63 कॉमिक हीरो

बर्मिंघम, एजेंसी। ब्रिटेन के 40 वर्षीय टॉम रैडफोर्ड ने मार्वल कॉमिक के प्रति अपनी दीवानगी से नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने अपने शरीर पर 63 मार्वल किरदारों के टैटू बनवाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 34 टैटू का था। टॉम ने साल 2016 में थानोस के टैटू से शुरुआत की थी। धीरे-धीरे उनकी दोनों टांगें और पूरी पीठ मार्वल किरदारों से भर गई। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने थानोस और स्कारलेट विच का किरदार निभाने वाले असली कलाकारों के ऑटोग्राफ भी अपने टैटू पर गुदवाए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।