कल्याण बनर्जी ने बागियों को दी इस्तीफा देने की चुनौती
अपडेट नोट--पहले यह खबर एजेंसी से ‘तृणमूल नेताओं ने बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला’

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बाद लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद कल्याण बनर्जी ने बागी नेताओं को इस्तीफा देने की चुनौती दी है। साथ ही कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों को गद्दार करार देते हुए उनकी राजनीतिक नैतिकता पर सवाल उठाए हैं। कल्याण बनर्जी ने बागी नेताओं को लेकर कहा कि टीएमसी से इस्तीफा दो और चुनाव का सामना करो। बनर्जी ने कहा कि काकोली ग्रुप ने अपना लीडर ममता बनर्जी से बदलकर नरेंद्र मोदी को बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इन सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेगी। बनर्जी ने कहा कि शर्मिला सरकार कितनी बार टीएमसी कार्यकर्ताओं के लिए खड़ी हुईं? जब आरजी कर हुआ तो शर्मिला सरकार और काकोली दस्तीदार कहां थीं? कल्याण बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान के 10वें शेड्यूल के तहत अगर आपके पास दो-तिहाई सदस्य हैं तो आप अपनी पार्टी को मर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने बागियों से कहा कि आप दावा करते हैं कि आपके पास 20 सांसद हैं, तो आप खुद को भाजपा में क्यों नहीं मिला लेते?वहीं, कीर्ति आजाद ने टीएमसी के बागी सांसदों पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर इन्हें तकलीफ हो रही थी, तो चुनाव के बाद ये तकलीफ क्यों जाहिर की? आजाद ने आगे कहा कि सुखेंदु शेखर द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं या गलत, ये एक अलग बात है, लेकिन उन्होंने कम से कम नैतिकता दिखाई कि वो जिस पार्टी में थे, जिस सिंबल के साथ राज्यसभा में सांसद थे, उससे इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि टीएमसी के लोकसभा में 28 सांसदों में से 20 ने एक दिन पहले बगावत के बाद ममता का साथ छोड़ दिया था। उन्होंने एनडीए सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। इन लोगों ने सांसद काकोली घोष दस्तीदार को अपना चीफ व्हिप चुना था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


